असीम हर्ष के साथ वे सभी संतों के पास पहुंचे, मानों उनके शरीर में दोबारा प्राणों का संचार हुआ हो। उन्होंने एक-दूसरे को प्रणाम किया और गले मिलते हुए स्वागत किया।
They all went to him with great joy, as if their bodies had been rejuvenated. They bowed to each other and greeted each other with hugs.
तात्पर्य
चेतना के अभाव में शरीर के अंग निष्क्रिय हो जाते हैं पर जब चेतना वापस लौटती है तब अंग और इंद्रियां सक्रिय हो जाती हैं और स्वयं का अस्तित्व आनंदमय हो जाता है | कौरव कुल के सदस्यों के लिए विदुर इतने प्रिय थे कि उनका महल से लंबे समय तक दूर रहना निष्क्रियता के समान था | वे सभी विदुर के अलगाव का गहरा अनुभव कर रहे थे और इसीलिए महल में उनकी वापसी सभी के लिए खुशी की बात थी |
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥