मथुरा ब्राह्मण ने कहा: इतने लंबे समय तक, इतने तरीकों से और इतनी सारी इच्छाओं के साथ प्रयास करने के बाद, आपने कृष्ण के धाम को प्राप्त किया। अब जब वे मधुपुरी चले गए हैं, तो आप कहाँ निवास करेंगे और कैसे रहेंगे?
The Mathura Brahmin said: After striving for so long, in so many ways, and with so many desires, you have attained Krishna's abode. Now that He has gone to Madhupuri, where will you reside and how will you live?
तात्पर्य
गौप-कुमार के लिए बहुत लंबे समय से ही श्री गोपालदेव को देखने और उनके विलासों में उनके साथ जुड़ने की इच्छा प्रबल थी। अब अंततः गौप-कुमार अपनी मंज़िल गोलोक वृन्दावन पहुँच गए है, लेकिन कृष्ण वृन्दावन छोड़कर मथुरा चले गए है। ऐसी परिस्थितियों में गौप-कुमार का व्रज में रहना कैसे सहन हो सकता है? और चूँकि उनका लगाव उस ग्रामीण क्षेत्र से है जहाँ कृष्ण ने अपने बचपन के विलास किये, वो मथुरा में रहने पर कैसे विचार कर सकते है?
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)