एक बार वृंदावन वन के अंदर, कृष्ण ने अपने भाई को महिमामंडित करने के बहाने इसकी सुंदरता की प्रशंसा की, जैसा कि हम श्री शुकदेव गोस्वामी से सुनते हैं। कृष्ण ने कहा:
अहो अमी देव-वरामराचितम्
पादांबुजं ते सुमनाः-फलाहरणम
नमन्त्य उपादाय शिखाभिर आत्मनः
तमो-'पहत्यै तरु-जन्म यत्कृतम
"हे महान भगवान, जरा देखो ये वृक्ष आपके चरण कमलों की पूजा कैसे कर रहे हैं, जिनकी पूजा अमर देवी-देवता करते हैं। पेड़ आपको अपने फल और फूल उनकी अज्ञान की काली रात को मिटाने के लिए चढ़ा रहे हैं जिस कारण उनका जन्म पेड़ के रूप में हुआ।" (भागवतम 10.15.5)
