सा गो-प्रधान-देशत्वात्
सर्वा श्री-मथुरोच्यते
गोलोक इति गूढो ’पि
विख्यातः स हि सर्वतः
अनुवाद
श्रीमथुरा का सम्पूर्ण क्षेत्र गौओं का प्रदेश होने के कारण इसे गोलोक कहते हैं। यद्यपि यह एक गोपनीय स्थान है, फिर भी यह सर्वत्र प्रसिद्ध है।
The entire area of Srimathura is called Goloka, a region of cows. Although it is a secret place, it is still well-known.
तात्पर्य
अयोध्या नगरी सहित जो परम धाम है उसे भी अयोध्या ही कहा जाता है। फिर मथुरा नगरी सहित जो धाम है उसे मथुरा के स्थान पर गोलोक क्यों कहा जाता है? उत्तर यह है कि मथुरा ज़िला अपनी नगरी, नगर और जंगलों सहित संपूर्ण रूप से गौओं से भरा हुआ है। इसके अतिरिक्त, आध्यात्मिक जगत का गोलोक उस नाम से प्रसिद्व है। भगवद् व्यक्तित्व के अंतरंग लीला-कलाप एक गुप्त रहस्य हैं, किन्तु गोलोक नाम हर जगह प्रसिद्व है। उदाहरण के लिए, हरिवंश में भगवान श्री कृष्ण से प्रार्थना करते समय, भगवान इंद्र गोलोक का नाम लेकर ही पुकारते हैं। इसलिए गोलोक की स्तुतियों पर इस आधार पर शंका करने की कोई वजह नहीं है कि वह किसी अस्पष्ट, अज्ञात स्थान पर स्थित है।
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)