भगवान का इधर आ के, "मन-मना भक्त..." सब भगवान कहते थे, "हमारा विषय चिंतन करो।" हां, "मन-मना मद्-भक्त," हमारा भक्त बन जा। भगवान कहते, "हमारा भक्त हो जा और दूसरे का नहीं।" हां, ये समझना चाहिए। अगर कोई बोलता है जो, "हम और और चीज का भक्त है," इसमें काम नहीं चलेगा। नहीं, भगवान कहते, "मन-मना भव मद्-भक्त," हमारा भक्त। ऐसे तो सब कोई किसी ना किसी का, चीज का भक्त होता है। हां, कोई अपना घर-गृहस्थ का भक्त होता है, कोई देश का भक्त होता है, कोई समाज का भक्त होता है, कोई शराब का भक्त होता है। ऐसा भक्त तो होता ही, किसी ना किसी ना किसी का, चीज का भक्त हो। बिना भक्त हुए जी नहीं सकता, क्योंकि उनका असल काम है भक्त होना। बाकी भगवान को भूल के और सब जितने चीज है, आखरी में कुत्ता का भी भक्त हो जाता है। भक्तों को होना ही, बाकी भगवान तो भक्त होने को नहीं चाहते और सब चीज का भक्त हो, यही उनका रोग है, यही बीमार। इसलिए भगवान कहते हैं, और जो सब भक्त होते हैं, ये सब माया, गुण, मोह, माया। तो माया उनको सुला देता है। भगवान का क्यों भक्त हो गए? "हमारा भक्त हो जाओ और सब देवता का भक्त हो जाओ।" काङ्क्षन्तः कर्मणां सिद्धिं यजन्त इह देवताः—यह देवता और हम लोग सब फस जाते हैं।
कर्मजा सिद्धि और दूसरे-दूसरे देवता का पास जाने से बहुत जल्दी सिद्धि हो जाती है। वो क्या चीज का सिद्धि होती है? भौतिक। बहुत जैसे शास्त्र में बताया गया है कि, "अगर तुम ये चीज चाहते हो, तो इस देवता को भजन, तुमको मिल जाए।" ऐसे शास्त्र में विधि है और मिल भी जाता है। तो काङ्क्षन्तः कर्मणां सिद्धिं यजन्त इह देवताः—ये जो देवता है, ये भौतिक जगत का देवता है। भगवान जो है, वो भौतिक जगत का नहीं। जैसे शंकराचार्य बताया, नारायणः परोऽव्यक्तात्—नारायण जो है, अव्यक्त जो महत्-तत्त्व है, उनसे परे है। तो ये सब जानते हैं, मोहितं नाभिजानाति—उसी मोहित होके रहना चाहते, आगे बढ़ने को नहीं चाहता।
अभी भगवान का काम है, भगवान बताते हैं, यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति—जब आदमी धर्म को छोड़ देता है। धर्म का अर्थ होता है भगवत-भक्त। भगवान आखरी में यही बता, सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज—वही धर्म। ये जो भगवान बता, मामेकं शरणं व्रज—यही असल धर्म है और सब तात्कालिक भौतिक धर्म। अब जैसे समझ लीजिए, अब ये शरीर है और जब तक ये शरीर है, हम लोग कहते हैं, "हम हिंदू है, हम मुसलमान है, हम क्रिश्चियन है, मैं ये धर्म को पालता हूं।" जहां शरीर छोड़ दिया हमने, तो भी हम समझ और कुछ हो गया, ऐसी कुछ गारंटी नहीं है जो हमको मनुष्य शरीर ही मिलेगा। अपना कर्म का अनुसार हमको शरीर मिलेगा। तो आज हम हिंदू है, मुसलमान है, क्रिश्चियन है, कल अगर कर्म का अनुसार हमको और कहीं जन्म मिल गया, पशु का जन्म हो गया, तो फिर हमारा तो सब धर्म हो गया खत्म। तब शरीर का साथ-साथ सब खत्म हो जाता है।
इसलिए असल जो धर्म है, भगवान का चरण में प्रपत्ति, जो जैसा भगवान बताते हैं, मामेकं शरणं व्रज—प्रपत्ति। उनको बस, वो भक्ति कभी नष्ट नहीं होती। इस जन्म में भक्ति का विषय में जितना साधन किया, अभी पूरा साधन कर लिया, तो फिर तो हमको भगवान के पास चले जाना है। त्यक्त्वा देहं पुनर्जन्म नैति—भगवान के पास चले जाते। अगर पूरा साधन नहीं हुआ, कुछ बाकी रह गया, तो शुचीनां श्रीमतां गेहे योगभ्रष्टोऽभिजायते—जो भक्ति योग से भ्रष्ट हो जाता है, उसमें उसका कोई नुकसान नहीं है। हां, अगर भक्ति योग शुरू किया और आगे जाकर के संपूर्ण नहीं कर सका, किसी कारण से फिर माया का हाथ में गिर गया, ऐसा हो सकता है, क्योंकि माया बहुत जबरदस्त है। हां, सब समय हमको पराजय कर देता है। तो हमको भी जबरदस्त होना चाहिए। वो जबरदस्त किस तरह से होंगे? मामेव ये प्रपद्यन्ते। यदि हम लोग भगवान को चरण अच्छी तरह से पकड़ के बैठ के रहेंगे, फिर माया कुछ नहीं कर सकती। यही उपाय है।
तो इस प्रकार सरल जब उपाय है मुक्त होने का, जो भगवान... माया से उत्तीर्ण होने के लिए बड़े-बड़े ज्ञानी लोग सन्यास लेते हैं, घर छोड़ देते हैं, बड़ा कठिन तपस्या करते हैं, कोई हिमालय में जाते हैं, कोई जंगल में जाते हैं, जाने क्या कर सकते। क्यों? माया से छूट कर ब्रह्म-भूत, ब्रह्म-ज्ञान लाभ करने की। और इधर भगवान बताते हैं, मामेव ये प्रपद्यन्ते—केवल हमारा चरण में कोई शरणागत हो जाए, तो उसी वक्त वो माया से उत्तीर्ण होगी, उसी वक्त, देर नहीं लगती, one second। हां, बहुत से आदमी को पूछता है जो, "ये भगवत-भक्ति लाभ करने के लिए कितना दिन लगे?" उन्हें one second भी नहीं लगे। क्यों? असल काम है प्रपत्ति। हां, यदि कोई भगवान के सामने आकर के कह दे कि, "भगवान, इतना दिन तो मैं माया का दास-दास बना..." और माया का दास माने अपना इंद्रिय का दास, कामधना पालता। इंद्रिय जो है हमारा, अनेक विषय जो काम नहीं करना चाहिए, इंद्रिय बोलता है, "अजी करो इसको।" इसलिए, "मैं तो इतना दिन इंद्रिय का दास था—काम, क्रोध, लोभ, ये सब चीज का दास। बाकी वो दास होकर के हमको कुछ सुख नहीं मिला और ना तो जिसका दासत किया, वो भी सुखी नहीं हुआ।"
देखिए, दुनिया का यही है, नियम है। आप लोग विचार करके देखिए। देखिए, गांधी जी कितना बड़ा महात्मा, गांधी जी कितना देश की सेवा, देश की दासत की। बाकी आखरी में वो देश का आदमी उनको मार दिया। अब देखिए, गांधी जी का ऐसे व्यक्ति, उनसे बढ़कर के कौन सेवा कर सकता? तो हम लोग का बात तो चोरी दी। दुनिया का जितना ही सेवा कीजिए, वो कभी सुखी नहीं होंगे, कभी नहीं बोलेगा, "देखो जी, तुम बहुत काम किया, बहुत सेवा किया, अब तो घर में बैठ जाओ।" और सेवा... अपनी पत्नी को पूछिए बुढ़ापे में कि, "देखो जी, अब तो बहुत हमने तुम लोग को सुखी करने के लिए प्रयत्न किया, अब जो कुछ हो गया, हम जाएंगे थोड़ा वृंदावन में इधर ही रहे।" सब बिगड़ जाएगा। "अरे, वृंदावन आप कैसे जाएंगे? ये काम बाकी रह गया, ये काम बाकी रह गया, ये काम बाकी रहेगा।" जब बाकी रह गया... इसलिए प्रपत जो... यदि कोई यह बात को समझ जाए तो, "हम तो काम-क्रोध के लिए दुनिया के सब की सेवा की, परंतु कोई सुखी नहीं हुआ, ना तो वो लोग सुखी हुआ, ना तो मैं सुखी। इसलिए भगवान, आपके पास आए हैं, आज से आपका दास बन जाओ। मैं तो आपको दास है ही है, भूल गया।" बस, इतना ही काम अगर हो गया, तो मुक्त, उसी वक्त मुक्त। अगर वो अपना दिल से सच्चाई से बोलता है, "भगवान, आज से मैं आपका दास हूं, आपको दास तो मैं है ही है चिरंत, बाकी भूल करके दूसरे का दास हूं।" इसका नाम है मामेव ये प्रपद्यन्ते—any moment, किसी समय यदि हम लोग एक दफे भगवान का चरण में अपना सिर झुका करके इतना ही कह दे कि, "भगवान, इतना दिन तो दूसरे को खूब दास बन के रहा, उसके ना जिसका दास बना था वो भी सुखी हुआ और मैं जो दास हुआ था मैं भी नहीं सुखी। अब हमारा बुद्धि खुल गई है, जब हमको दासत ही करना है, तो आप खुद आसक्त कर, आप हमको ग्रहण कीजिए।" बस, इतना बोलने से मुक्त हो, बहुत सरल।
अब प्रश्न होता है, इतना सरल चीज जब है मुक्त होने के लिए, तो इसको आदमी क्यों नहीं ले? यदि इतना ही सरल है जो भगवान के चरण में एक दफे दिल से कह दिया, "भगवान, आज से हम आपको नौकर, आप हमको जो खुशी हमसे करा लीजिए।" तो फिर इसमें क्या मुश्किल? भगवान का दास होने से उसको क्या सम्मान का कुछ कमी होती है? नहीं। देखिए, हम लोग भगवान का दासत्व कर रहे हैं, सब दुनिया में घूम रहे हैं, यही सिखा रहे हैं कि, "देखो जी, आप भगवान का दास..." और और कोई इसमें magic नहीं है। हां, ऐसी बात नहीं है जो magic दिखाता है, कोई सोना बना देता है, कोई और कुछ कर दे। नहीं, ये सब हम लोग का बस कुछ है नहीं। हम लोग खाली इतना ही कहते हैं, "देखो, भगवान कृष्ण, भगवान से भगवान बताए हैं—सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज और मैं भी आपको यही अनुरोध कर रहा हूं कि आप भगवान का भक्त हो जाइए, भगवान की सेवा में।" बस, इतना ही हम लोग का... ये जो भगवान का हम लोग दासत्व कर रहे हैं, क्या हम लोग का सम्मान कुछ कम है क्या? कहीं भी जाते हैं, सब आप लोग सम्मान करते हैं। तो भगवान का दास होने से दुनिया का सम्मान कुछ कम नहीं होता, दुनिया का सम्मान बढ़ जाता है।
और हां, इधर जैसा हम लोग समझते हैं, "किसी का दास हो जाए, तो वो तो मालिक हो गया और हम तो दास हो गया, तो हमारा सम्मान तो कम हो जाएगा।" लेकिन भगवान तो... "दास हो जाइए, आपका सम्मान खूब बढ़ जाएगा।" और दैवी ह्येषा गुणमयी मम माया दुरत्यया—बाकी वो नहीं होगा, माया इतना तगड़ी है, वो होने को नहीं, होने को नहीं। इसलिए कहते हैं जो भगवान का दास कौन नहीं होता, भगवान खुद ही बता—न मां दुष्कृतिनो मूढाः प्रपद्यन्ते नराधमाः। देखिए, बड़ा उत्तम पदवी, कौन भगवान का दास होने को नहीं चाहता, उसको सब पर्याय बताया। बोलता है, एक तो दुष्कृतिन—दुष्कृतिन। दुष्कृति का अर्थ होता है सब समय केवल पाप काम करना, उसका नाम है दुष्कृति। कृति—कृति का अर्थ होता है बड़ा मगज वाला, हां, बड़ा बुद्धिमान, बाकी सब बुद्धि किस तरह से पाप करना है, उसी में लगा। तो ये, ये जो व्यक्ति है, न मां दुष्कृतिनो मूढाः प्रपद्यन्ते [गला साफ़ करने की आवाज़]। भगवान तो बोल दिया, "हमारा चरण में प्रपत्ति करो, उसी वक्त मुक्त हो जाओ, माया तुमको छोड़ दे।" बाकी ये नहीं करें, क्यों? उसका कारण है जो सब समय पाप काम की तरह।
और कौन नहीं करता? मूढ़ा। इसका बड़े-बड़े आचार्य लोग ये श्लोक का व्याख्यान बहुत लंबा-चौड़ा किया है, उतना व्याख्यान आप लोग का सुनने का समय भी है नहीं और हमारा भी समय नहीं है। बाकी जहां तक है, सरलता से आप लोग समझ लीजिए। तो दुष्कृति का अर्थ होता है जो सब समय पाप काम में लिप्त। और एक मूढ़ा होता। मूढ़ा का अर्थ होता है गधा। गधा क्यों क्या कहा जाता है? गधा की बुद्धि कम होती। वो दिन भर परिश्रम करता है, धोबी का कपड़ा अपना पीठ में लाद देता है, चल, चल भी नहीं सकता इतना कपड़ा, बाकी उनको मिलता क्या? ना, एक मुट्ठी घास। तो गधा की इतनी बुद्धि आई नहीं, "जब घास तो कहीं भी जाए मिल जाए, ये गधा का... ये धोबी के लिए मैं कितना इतना परिश्रम क्यों करता?" ये बुद्धि उनकी है, वो समझता है, "धोबी हमको खाने को देता है, एक मुट्ठी घास ये हमको धोबी देता है, अतः जितना two ton कपड़ा हमारे ऊपर जो लाद देता है, ये हमको वहन करना चाहिए।" इसका नाम है गधा।
तो साधारण कर्मी लोग हैं, रात-दिन परिश्रम करते हैं। हां, सब पैसा खूब कमाते हैं, बाकी दूसरे के लिए वो जैसा धोबी। हां, वो खाता है दो रोज, बस। ऐसी बात नहीं है कि, "दो लाख रुपया आज हमने कमाया है, सोना का रोटी बना के..." अरे, सोना का रोटी नहीं खाया जाता, तो रोटी खाए, हां, गेहूं का रोटी खाने का। तो ये बुद्धि होनी चाहिए जो, "हमको जब भगवान की कृपा से दो रोटी मिल जाते हैं, तो इतना क्यों हमको..." थोड़ा-बहुत गृहस्थ के लिए हमको जो कुछ मिल जाता है, उसी में संतुष्ट हो के बाकी time भगवान की चर्चा के... ये बुद्धि नहीं उनको खुले। उनका समय है, ये देखिए सवेरे इधर होता है, हां, बाकी आदमी का time होता नहीं आने के लिए। तो सब time होता है, बाकी भगवान की कथा सुनने के लिए time है... इसको शास्त्र में कहा है मूढ़ा। जो असल चीज है मनुष्य जीवन का जो काम है, जो अपने को समझना, भगवान को समझना, भगवान से हमारा संपर्क क्या है, यह सब चीज समझना, अर्थात ब्रह्म-जिज्ञासा, ये मनुष्य जीवन का काम है भाई। जिसको सब छोड़ दिया है, केवल गधा के ऐसे परिश्रम करते हैं और उसका फल क्या मिलता है? बस दो... मूढ़ा।
न मां दुष्कृतिनो मूढाः प्रपद्यन्ते नराधमाः—और कौन है? न मां दुष्कृतिनो मूढाः प्रपद्यन्ते नराधमाः—और नराधम का अर्थ होता है, नर का अर्थ होता है मनुष्य, वो सबसे नीच जो है। क्यों? नहीं, मनुष्य जीवन है भगवत-भजन करने के लिए, बाकी उसको हम छोड़ दिया और सब काम है, बस। और सब काम में खूब हमारा उत्साह है और भगवत-भक्ति करने के लिए, भगवान को समझने के लिए हमारा time... इसलिए नराधम। जो मनुष्य शरीर उसको मिला, उसको और एक कहा जाता है कृपण। हां, यो वा एतदक्षरं गार्ग्यविदित्वास्माल्लोकात्प्रैति स ब्राह्मणः... य एतदक्षरं गार्ग्यविदित्वास्माल्लोकात्प्रैति स कृपणः—जो मनुष्य शरीर जो हमको मिला, इसको उपयोग, उपयुक्त भाव से इसको व्यवहार करके इसमें जो फल लाभ होता है, अर्थ लाभ होता है, भगवान को प्राप्त हो सकता है, उसको होना चाहिए, बाकी नहीं करता, इसलिए कहते हैं नराधम।
और एक class है, उसको बताया गया है माययापहृतज्ञाना। कोई कह सकते हैं, "देखिए, आप सब ये कहते हैं, हम तो बड़े-बड़े सब विद्वान को देखते हैं कि वो भगवान को नहीं मानता, अपने को ही भगवान मानता है, तो ये क्या बात है? वो तो बड़े विद्वान।" तो भगवान उसको बताते हैं जो विद्वान तो है, बाकी उसको ज्ञान, जो असल जो ज्ञान, विद्या लाभ करके जो ज्ञान होता है, वो माया छीन लिया—माययापहृतज्ञाना। जैसे आपके पास कोई value, कोई कीमती चीज है, हीरा। आप समझे हुए बैठे हैं कि, "हमारा घर में हीरा है और उसको ताला लगा के हम आए हैं, निश्चित है, निश्चिंत है।" बाकी घर में अगर जाते, देखते हैं कि हीरा कोई चोरी करके ले गया। इसी प्रकार ये तथाकथित जो विद्वान सब होते हैं, बाकी भगवान को नहीं समझता, उसको विद्वान नहीं कहा जाता। हां, विद्या का अर्थ होता है आखिर में जाकर के जो भगवान को समझाए, वो विद्वान। बहूनां जन्मनामन्ते ज्ञानवान्मां प्रपद्यते—ये जो प्रपत्ति, ये कौन कर सकता है? अनेक जन्मों का तपस्या करके जब पूर्ण ज्ञान उसको लाभ होता, तभी भगवान प्रपत्ति कर सकता है, वासुदेवः सर्वमिति स महात्मा सुदुर्लभः। तो ये जो तथाकथित ज्ञान है, M.A., Ph.D. सब होते हैं, बाकी भगवान को नहीं समझते, भगवान को उड़ा देने की। बड़े-बड़े सब विद्वान भगवत-गीता का ऊपर टिप्पणी लिखते हैं, उसका विचार है जो कृष्ण को उड़ा दे, "बस, हम कृष्ण है, हम भगवान।" इसलिए कहते हैं, माययापहृतज्ञाना—उसका जो ज्ञान है, वो छीन लिया। हां, ये सब व्यक्ति...
तो ये सब क्यों होता है? जो महापाप करते हैं और मूढ़ा होते हैं, नराधम होते हैं और माया के द्वारा ज्ञान है उसको छीन लिया जाता है, ये सब क्यों होता है? तो भगवान उसको भी जवाब देते हैं—आसुरं भावमाश्रिताः—क्योंकि वो आसुरिक भाव को ग्रहण किया है। आसुरिक भाव क्या है? जो as भगवान को नहीं मानते। "भगवान क्या है? सब हम लोग भगवान। ये रास्ता-रास्ता में सब भगवान घूम रहा है, कहां मंदिर में जाते भगवान को ढूंढने?" ये सब बोलते हैं, बड़े-बड़े स्वामी सब बोलते हैं। आसुरी... ये इसका नाम है आसुरी भाव। दो भाव है—आसुरी भाव और देव भाव। द्वौ भूतसर्गौ लोकेऽस्मिन् दैव आसुर एव च—तो जो भगवान का भक्त होते हैं, वो देवता, देव भाव, और जो भगवान का भक्त नहीं है, तो भगवान को नहीं मानते, वो आसुरी। तो दुई प्रकार का आदमी होता है दुनिया में—देव, असुर। विष्णुभक्तः स्मृतो दैव आसुरस्तद्विपर्ययः—जो भगवान के भक्त नहीं होते हैं, उसको असुर कहा जाता है। तो ये असुर भाव होने से वो पाप काम भी करते हैं, दिन भर दिखा परिश्रम करते हैं, मनुष्य जीवन का क्या काम है वो नहीं जानते हैं, और तथाकथित ज्ञान उनको मिला है A B C D, वो सब उसका फल जो है वो माया छीन लेती है, बस। हां, उसको University में M.A., B.A. पास करने से कुछ फल नहीं है, क्योंकि असल जो उनको बुद्धि, वह माया छीन ले—आसुरं भावमाश्रिताः।
तो फिर क्या उपाय? कोई भग... ऐसी व्यक्ति तो हम लोग देख रहे हैं दुनिया में भरी हुई है, फिर भगवत-भजन करेगा कौन? नहीं, उसका भी जवाब भगवान देता है। क्या बोलते हैं? चतुर्विधा भजन्ते मां जनाः सुकृतिनोऽर्जुन। आर्तो जिज्ञासुरर्थार्थी ज्ञानी च भरतर्षभ—कहता है चार प्रकार के जो व्यक्ति है, जो पाप नहीं करते, पुण्य करते हैं—सुकृति। वो दुष्कृति हुआ और सुकृत अच्छा काम। इसलिए शास्त्र में सबको उपदेश देता है जो अच्छा काम करो, पुण्य काम करो, यज्ञ करो, दान करो, तपस्या करो, गंगा स्नान करो, तीर्थ यात्रा जाओ, झूठ ना बनो, हां, अनशन इधर-उधर खाओ नहीं, सात्विक भोजन करो। ये सब शास्त्र... इसका माने है सुकृत। हां, जो बुरा काम नहीं करो, जैसे-जैसे शास्त्र बताते, उसी प्रकार से चलते-फिरते हैं, उसका नाम है सुकृत। इसलिए धर्म-शास्त्र मानना चाहिए, आगे जाकर के भगवान का विषय हमारा समझ में आएगा। और यदि हम लोग शास्त्र का विधि जो है उसको नहीं मानते हैं, मन-माफी करेंगे, जो खुशी खाएंगे, जो कुछ करेंगे, फिर आगे जाके भगवान का संपर्क नहीं बनेगा। और भगवान का संपर्क नहीं बनने से वही 84 लाख योनि में भ्रमण करने पड़ेगा—कभी जल का जानवर, कभी चूति, कभी हाथी, कभी देवता, कभी मनुष्य, कभी राक्षस, ये सब, कभी ब्रह्मा और कभी मल का कीट। ये सब जन्म-मृत्यु-जरा-व्याधि इसमें फस जाने पर। इसलिए शास्त्र में बताया है, "पुण्य कार्य करो, अच्छा काम करो।" हां, अच्छा काम करने से चित्त-शुद्धि, और चित्त-शुद्धि होने से फिर भगवान को भी समझ में आएगा, जीवन सफल होगा—सुकृत।
तो कलयुग में मनुष्य इतना पतित है कि ये शास्त्र का विधि अनुसार जो अच्छी काम है, वो नहीं कर सकते। मन्दाः सुमन्दमतयो मन्दभाग्या ह्युपद्रुताः—उनकी बुद्धि सब मंद हो और मत भी मंद हो गया, मंद-मंद मत। हां, मंद भाग्य और भाग्य भी खराब है। कोई अगर चाहता भी है कि, "हम भगवान का भजन करेंगे," तो कहीं फस जाता है, कोई राक्षस बोल देता है जो, "हम भगवान है," उसमें फस जाता है—मंद भाग्य। तो ये कलयुग का यही सब असुविधा है।
इसलिए कलयुग में शास्त्र विधान दिया है जो इधर का मनुष्य अत्यंत पतित है, ये सब साधन-भजन कोई नहीं कर सके, इसको एक ही चीज दिया जाए। क्या चीज? हरेर्नाम हरेर्नाम हरेर्नामैव केवलम्। कलौ नास्त्येव नास्त्येव नास्त्येव गतिरन्यथा—कलयुग में वो जो जगान, तप, क्रिया, ये सब हो नहीं सकेगा, वो सब आदमी सब बिगड़... इसलिए तीन दफे कहा—कलौ नास्त्येव नास्त्येव नास्त्येव गतिरन्यथा। और भी सब गतिविधि सब है शास्त्र में—यज्ञ करो, दान करो, तपस्या करो, ये सब हो नहीं सकेगा, आदमी इतना पतित हो गया। फिर क्या किया जाए? हरेर्नाम हरेर्नाम हरेर्नामैव केवलम्—केवल, केवल सब समान। हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे—इसको जप। देखिए, इसका फल हो रहा है। ये जो पाश्चात्य देश हमारे साथ है, देखिए, एक हरि नाम करने के लिए और जैसा-जैसा हम बताते हैं, उसका ठीक पालन करते हैं। कैसा ये लोग आगे... ये कलयुग का एक मात्र औषधि—भव-औषधि—हरे नाम, हरे नाम। Thank you. हरे।
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥ हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥